April 25, 2024
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुश्यन्त चौटाला ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उस बयान का बड़ी ही शालीनता से
जवाब दिया है,जिसमें नड्डा ने साल 2024 में देश के अंदर क्षेत्रीय दलों का वजूद खत्म होने की बात कही थी। दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि उनका भाजपा के साथ हरियाणा में गठबंधन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ चल रहा है और
आगे भी चलता रहेगा। लेकिन वह इतना जरूर कहेंगे कि देश से क्षेत्रीय दलों का वजूद न कभी खत्म हुआ था और न कभी होगा। जिसका उदाहरण कांग्रेस का वह इतिहास है जिसमें कांग्रेस ने एक बार नारा दिया था कि इंडिया इज इंदिरा
और इंदिरा इज इंडिया।
लेकिन उसके बाद ऐसा समय भी आया कि क्षेत्रीय दलों ने स्वयं इंदिरा गांधी को सांसद के चुनाव में हरा दिया था। उसके बाद से देश में क्षेत्रीय दलों का जादू चल रहा है। दुष्यन्त चौटाला मंगलवार को झज्जर के लोकनिर्माण विश्राम ग्रह में हलके के कार्यकर्ताओं से रूबरू होने और उनकी समस्याएं सुनने आए थे। इस दौरान उन्होंने जेजेपी द्वारा 25 सितम्बर को चरखीदादरी में चौ.देवीलाल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पहुंचने और स्वर्गीय चौ.देवीलाल की जयन्ती को सामाजिक कार्य कर मनाने की भी बात कही।
उन्होंने कहा कि यह सरकार की कार्यशैली का ही परिणाम है कि प्रदेश में 28 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा बनने के बाद से हर मुख्यमंत्री ने अपना वीजन लेकर राज चलाया है। लेकिन वह यह जरूर कहेंगे कि कांग्रेस का हुड्डा का शासनकाल सबसे खराब कार्यकाल रहा है। हुड्डा राज में 65 हजार करोड़ की सीएलयू बदली गई,जिसका परिणाम आज गुरूग्राम के रूप में सबके सामने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *