November 13, 2026
13 nov 15
  • यूथ वेलफेयर कमेटी 10 मेंबर शामिल, युवाओं, रोजगार, शिक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर विजिट

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा के विधायकों का एक डेलिगेशन अंडमान एवं निकोबार जाएगा। विधानसभा की यूथ वेलफेयर कमेटी, जिसमें सत्ताधारी और विपक्ष के कई विधायक शामिल हैं, का डेलीगेशन 16 नवंबर को अंडमान-निकोबार के लिए यहां से रवाना होगा।

बता दें कि विधानसभा की कई कमेटियां हैं जिनमें सभी दलों के विधायक सदस्य होते हैं। समय समय पर अलग अलग मुद्दों को लेकर ये दूसरे राज्यों का दौरा करते हैं।

युवाओं, रोजगार, पढ़ाई संबंधी मुद्दों को लेकर है विजिट

होडल से भाजपा विधायक हरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के 10 विधायकों का ये दौरा है। इस दौरे के दौरान सभी विधायक युवाओं, रोजगार और एजुकेशन जैसे मुद्दों को लेकर वहां जानकारी लेंगे।

विधायक ये देखेंगे कि युवाओं के विकास व रोजगार संबंधी पहलुओं पर किस तरह से वहां स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है।

दौरे के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट विधानसभा को देगी, जिसके आधार ये तय किया जाएगा कि प्रदेश में युवाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी बेहतरी के लिए हम फिलहाल क्या कदम उठा रहे हैं और अलग से क्या कदम उठा सकते हैं।

कमेटी में 10 विधायक

विधानसभा की इस कमेटी में 10 विधायक हैं जो टूर पर जाएंगे। कमेटी के चैयरमैन विधायक मनमोहन भड़ाना हैं। इनके अलावा अन्य विधायकों में हरिंदर सिंह, निखिल मदान, सतपाल जांबा, बलराम दांगी, जस्सी पेटवाड़, विनेश फोगाट, अर्जुन चौटाला, देवेंद्र चतुर्भुज और शिशपाल केहरवाला शामिल हैं।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा की विभिन्न समितियां समय-समय पर अध्ययन भ्रमण के लिए देश के अलग-अलग राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करती रहती हैं।