May 18, 2024

पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार मोस्ट वान्टेड/ पी0ओ0/बेलजम्परों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सी0आई0ए0-1 अम्बाला की पुलिस टीम ने निरीक्षक संदीप कुमार के नेतुत्व में कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला शहर में मुकदमा नम्बर 704 दिनांक 27 अगस्त 2020 धारा 363,366,376 आई0पी0सी0 व 4,6,17 पोक्सो एक्ट के अन्र्तगत दर्ज मामले में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी डिसा निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर को पी0ओ0 घोषित किया था। जिसे मोस्ट वान्टेड घोषित कर माननीय पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मण्डल अम्बाला छावनी द्वारा 05 हजार का ईनाम रखा गया था जिसे 23 जून 2022 को 01 देसी कट्टे व जिन्दा रौन्द सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में आर्मज एक्ट के अन्र्तगत मामला दर्ज किया था। आरोपी का आज 24 जून 2022 को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार तीन का रिमाण्ड मंजूर हुआ।

एक अन्य मामले में थाना पंजोखरा में दर्ज मुकदमा नं0 171 दिनांक 08 दिसम्बर 2019 धारा 302.120-बी, 419-420 आई0पी0सी0 के अन्र्तगत दर्ज मामले के आरोपी सलमान खान निवासी गाँव हींगनपुर थाना पिनखवा जिला नूंह मेवात को इस मामले में मोस्ट वाटेंड घोषित कर माननीय पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मण्डल अम्बाला छावनी द्वारा 05 हजार का ईनाम रखा गया था। इस मामले में आरोपी ने रूपयों के लालच मंे मृत्तका महिला नजमा के ऊपर पिकअप गाड़ी चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना वाले दिन आरोपी ने अपने आपको पिकअप गाड़ी का चालक बतलाया था और आरोपी आबिद से इसके बदले 25 हजार रूपये लिए थे। आरोपी ने 17 दिसम्बर 2019 को पिकअप गाड़ी का नकली चालक बनकर सड़क दुर्घटना के जुर्म में अदालत से जमानत प्राप्त कर ली थी और जाँच उपरान्त जब मुकदमा में धारा 302.120-बी, 419-420 आई0पी0सी0 इन्द्राज की गई तो आरोपी फरार हो गया था जोकि अब तक फरार चल रहा था। आरोपी का माननीय न्यायालय से 03 दिन का रिमाण्ड मंजूर हुआ।

रंधावा के निर्देशानुसार निरीक्षक सन्दीप कुमार सी0आई0ए0-1 अम्बाला के नेतुत्व में दोनों आरोपियों को शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तार करने के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। सी0आई0ए0-1 अम्बाला की पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष छापेमारी की जा रही थी। छापेमारी के दौरान आरोपी डिसा निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर को 23 जून 2022 को 01 देसी कट्टे व जिन्दा रौन्द सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में आर्मज एक्ट के अन्र्तगत मामला दर्ज किया था और आरोपी सलमान खान निवासी गाँव हींगनपुर थाना पिनखवा जिला नूंह मेवात को आज 24 जून 2022 को गिरफ्तार कर दोनो आरोपियों का माननीय न्यायालय से तीन दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया। अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *