May 20, 2024
यमुनानगर में  कैफ़े की आड़ में युवा युवतियों को अनैतिक काम करने के लिए कमरा देने वालों की अब खैर नही है।इन पर अब कड़ी कारवाई शुरू हो चुकी है। यमुनानगर थाना शहर पुलिस ने डीएवी गर्ल्स कॉलेज के बेक गेट के पास चल रहे गुडलक होटल में रेड की। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को काबू किया है। इन पर मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।
एसएचओ सिटी  कमलजीत सिंह ने बताया कि कुछ लोगो द्वारा लिखित और मौखिक सूचना दी गयी थी कि छोटी लाइन पर डीएवी कॉलेज के बैक गेट पास होटल है।  यहां पर लड़के और लड़कियां आते जाते रहते हैं। इससे यहां पर रहने वाले लोगों पर गलत प्रभाव जाता है और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र और छात्राओं पर भी गलत असर जा रहा है। इस पर पुलिस ने गुडलक होटल में जाकर चेकिंग की। वहां पर छोटे छोटे कमरे बने हुए थे। रजिस्टर चेक किया तो उसमें पाया कि कॉलेज में पढ़ने वाले लड़के और लड़कियों का नाम दर्ज थे। यहां पर कमरे को 2 से 3 घंटे के लिए 400 से 600 रुपए में दिया जाता था। और अनैतिक कार्य होते थे।
होटल संचालक करनाल के गांव शेखपुरा निवासी सोनबीर, गांव पासरा निवासी शम्मी कुमार, होटल मैनेजर गांव मंडेबर निवासी राहुल को वहां से टीम ने काबू किया। एसएचओ सिटी ने कहा कि कोई भी कैफ़े और होटल यदि ऐसा करता पाया गया तो उस पर कड़ी कारवाई की जाएगी और अनैतिक गतिविधियां बिल्कुल बर्दाश्त नही की जाएगी।एसपी मोहित हांडा के दिशा निर्देशों पर कारवाई की गई है।हम आपको बता दे कि इससे दो दिन पहले ऐसे 5 रेस्टोरेंटों पर पुलिस ने छापेमारी की थी जो अवैध रूप से शराब पिला रहे थे अब पुलिस ने कैफ़े की आड़ में गलत काम करवाने वाले इस होटल पर छापेमारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *