May 20, 2024
हरियाणा सरकार में शिक्षा, वन व पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा की भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलते हुए एक समान विकास कार्य करवा रही है, इसी कड़ी के अंतर्गत उन्होंने अपने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव प्रतापनगर से खिजरी तक जाने वाली सड़क जो कि 95 लाख रूपये की लागत से उसका चौड़ीकरण नवीनीकरण का कार्य शुरू करवा दिया गया है। इसी प्रकार गांव छछरौली से तहसील कार्यालय होते हुए लेदाखास तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण व नवीनीकरण का कार्य 54 लाख रुपये की लागत से शुरू करवा दिया गया है।
शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि पूरे जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही अन्य लिंक रोड़ पर  काम लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाजपा सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं परिणाम बहुत अच्छा आया है और इसके अधिक सुधार करने के प्रयास जारी रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में नई-नई योजनाओं व नई-नई सुविधाओं से स्कूलों को लैस किया जा रहा है ताकि सरकारी स्कूल में पढऩे वाले विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों का मुकाबला बेहतर तरीकों से कर सके।
शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने अपने कार्यालय पर नागरिकों की जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए जनसमस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अपना मूलमंत्र मानकर राष्ट्र सेवा में समर्पित पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे संगठन की नींव है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी का संगठन बहुत अधिक मजबूत हुआ है और संगठन मजबूत होने से केन्द्र व देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा की सरकारें देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाएं  व नीतियां बनाकर उनका लाभ प्रदेश की जनता को देना भाजपा सरकार का मुख्य लक्ष्य रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *