April 19, 2024

चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक, अम्बाला जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के दौरान थाना बलदेव नगर में दर्ज चोरी के दो मामलों में गत दिवस 07 जून 2022 को ए0वी0टी सैल अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी गुरप्रीत सिहँ उर्फ गुरी निवासी गाँव मण्डौर थाना पंजोखरा जिला अम्बाला को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

थाना बलदेव नगर में दर्ज चोरी के एक अन्य मामले में आज 08 जून 2022 को दोनों आरोपियों ठाकुर कपूर निवासी बाल भारती स्कूल दुर्गानगर अम्बाला शहर व गुरप्रीत सिहँ उर्फ गुरी निवासी गाँव मण्डौर थाना पंजोखरा जिला अम्बाला को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री अनूप कुमार निवासी गीता नगरी अम्बाला शहर ने 23 फरवरी 2022 को थाना बलदेव  नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 21 फरवरी 2022 को गीता नगर अम्बाला शहर से किसी अज्ञात ने उसकी एक्टिवा जोकि उसकी पत्नी के नाम पर है चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी ए0वी0टी सैल अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री प्रियांशू निवासी गाँव करधान अम्बाला छावनी ने 20 दिसम्बर 2021 को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 20 दिसम्बर 2021 को जग्गी सिटी सैन्टर अम्बाला शहर से किसी अज्ञात ने उसकी मोटरसाईकिल चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी ए0वी0टी सैल अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री कुलदीप कुमार निवासी गाँव गंदोली ने 08 मार्च 2022 को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 26 फरवरी 2022 को किसी अज्ञात ने टैगोर गार्डन अम्बाला शहर से किसी अज्ञात ने उसकी मोटरसाईकिल चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी ए0वी0टी सैल अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *