May 2, 2024

प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की बुधवार को अंतिम अरदास सिरसा रोड पर स्थित मानसा की अनाज मंडी में की जा रही है। बड़ी तादाद में उनके चाहने वाले जुटे हैं। मंगलवार की रात से ही प्रशंसक अनाज मंडी पहुंचने लगे थे। इस दौरान पगड़ियों के लंगर से लेकर अन्य सेवाएं विभिन्न समाजसेवी संस्थाएं निभा रही हैं।

परिवार ने इससे पहले गांव मूसा में स्थित आवास पर सुबह 8:15 बजे सहज पाठ का भोग लगाया, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अनाज मंडी में लंगर प्रसाद, चाय और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। अंतिम अरदास में पंजाब के अलावा हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत अन्य राज्यों से गायक सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों की भारी भीड़ पहुंची है। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।

भोग समागम में जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। बड़ी संख्या में फैंस गायक की फोटो छपी टी-शर्ट पहनकर अंतिम अरदास में पहुंचे हैं। पंजाबी गायक रेशम अनमोल ने सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजिल अर्पित की। पूरा मानसा प्रसिद्ध गायक के रंग में रंगा है। हर कोई उन्हें आज नम आंखों से याद कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *