November 27, 2026
27 nov 4
  • संयुक्त मोर्चा की डिमांड-लिस्ट में शामिल मामला, प्रदेश में बिजली-विभाग में करीब 1 हजार एक्सईएन-एसडीओ

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा में बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और सरकार फिर से एक बार आमने सामने हैं। दरअसल हरियाणा सरकार ने नए सिरे से एक आदेश जारी किया है कि प्रदेश में बिजली विभाग के एक्सईएन और एसडीओ की तैनाती आगे से उनके गृह जिलों में नहीं होगी। इस फैसले को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एकजुट नजर आ रहे हैं। ये आदेश तीनों सरकारी बिजली निगमों उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम में लागू किया गया है। पिछले दिनों प्राइवेट बिजली कंपनी को पेरेलल लाइसेंस दिए के कड़े विरोध के चलते सरकार को ये फैसला वापस लेना पड़ा था और मामला संबंधित प्राधिकरण के पास सुनवाई के लिए लंबित है। अब सरकार के नए फैसले के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों और सरकार में एक फिर से पेंच फंसता दिख रहा है।

हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बुलाई बैठक

पूरे मामले को लेकर हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन (एचपीईए) ने बैठक भी बुलाई है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक्सईएन और एसडीओ की डयूटी होम डिस्ट्रिक्ट में तैनात नहीें किए जाने के सरकार के फैसले पर आपत्ति जताते हुए पत्र लिखा है कि इस विषय पर डीएचबीवीएन, यूएचबीवीएन और एचवीपीएनएल के लिए ऑनलाइन स्थानांतरण नीति की समीक्षा की जाए और उसमें उचित संशोधन किया जाए। सरकार को बिजली एसोसिएशन द्वारा लिखे पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार द्वारा 1989, 1991, 2020 और 2026 में समय-समय पर गृह जिले में राजपत्रित अधिकारियों के तबादलों के संबंध में निर्देश जारी किए गए थे।

मामला संयुक्त मोर्चा के डिमांड चार्टर में

इंजीनियर रविंद्र घणगस,महासचिव,हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन (एचपीईए) ने कहा कि एक्सईएन और एसडीओ को होम डिविजन और होम सब डिविजन को छोड़कर कहीं भी तैनात किया जाए। बिजली मंत्री ने मीटिंग में हमें आश्वस्त किया था कि जैसे डॉक्टरों के मामले में रिलेक्सेशन दी थी, वैसे ही आपके मामले में कदम उठाएंगे। विश्वास है कि सरकार इसमें जरुरी कदम उठाएगी।