- अब तक 8.80 लाख का जुर्माना, 129 FIR, लैंड रिकॉर्ड में 71 रेड एंट्री
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में निरंतर इजाफा हो रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में वर्तमान फसली सीजन में अब तक पराली जलाने के 359 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले कैथल और जींद जिले में सामने आए हैं। अकेले कैथल में 84 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके बाद जींद में 53, फतेहाबाद में 34, करनाल में 25, रोहतक में 24 और कुरुक्षेत्र में 22 मामले सामने आए हैं। इनके अलावा पलवल में 17 और अंबाला में पराली जलाने के 12 मामले रिपोर्ट हुए हैं।
पराली जलाने पर 8.80 लाख रुपए जुर्माना लगा
प्रदेश में अब तक पराली जलाने के मामलों में 8.80 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा अब तक 129 FIR दर्ज हुई हैं और किसानों के लैंड रिकॉर्ड में 71 रेड एंट्री की गई हैं। रेड एंट्री होने पर किसानों को अपनी फसलें MSP पर बेचने में दिक्कत पेश आती है।
पंजाब में हरियाणा से 20 गुना ज्यादा मामले
पड़ोसी राज्य पंजाब में पराली जलाने के मामले हरियाणा के मुकाबले काफी ज्यादा हैं। हरियाणा में 359 मामलों की तुलना में पंजाब में अब तक 7,191 मामले सामने आ चुके हैं। यह संख्या हरियाणा से करीब 20 गुना ज्यादा है। पंजाब में पिछले साल 5,046 मामले रिपोर्ट हुए थे। इस लिहाज से वहां पराली जलाने की घटनाओं में इजाफा हुआ है।
हरियाणा में 2020 में सबसे ज्यादा 6,464 मामले आए
हरियाणा में साल 2020 में पराली जलाने के 3,384 मामले रिपोर्ट हुए थे। इसके बाद 2021 में 6,464 मामले रिकॉर्ड पर आए। वहीं, 2022 में 3,491 और 2023 में 2,123 मामले रिपोर्ट हुए। इसके बाद 2024 में 1,183 और 2025 में 592 पराली जलाने के मामले सामने आए।