- इंतकाल दर्ज करने के लिए मांगे 10 हजार, एसीबी ने पकड़ा
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : रेवाड़ी के कोसली में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने पटवारी को 4 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पारिवारिक जमीन का रिकार्ड ठीक करने और इंतकाल दर्ज करने के नाम पर 10 हजार रुपए की मांग की थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
10 हजार रुपए की थी मांग
जानकारी के अनुसार गांव टुमान निवासी आंनद ने एसीबी को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह अपनी पारिवारिक जमीन का रिकार्ड ठीक करवाने और इंतकाल दर्ज करवाने के लिए पटवारी पुनीत कुमार से मिला। कई दिन चक्कर काटने के बाद भी काम नहीं हुआ। जिसके बाद पटवारी ने इसके लिए उससे 10 हजार रुपए की मांग की और बातचीत के बाद 9 हजार में सौदा तय हुआ। जिनमें से वह 5 हजार रुपए पहले दे चुका है।