- साथी बाइक स्टार्ट कर खड़ा था बाहर
कुरुक्षेत्र के पिहोवा में भारत नगर की ये घटना है। यहां बदमाश घर के गेट से बुजुर्ग महिला के कान से सोने की बाली छीनकर भाग गए। महिला घर का गेट बंद करके अंदर जा रही थी। महिला ने विरोध करते हुए छीना-झपटी कर रहे आरोपी के मुंह पर थप्पड़ भी मारा, लेकिन वह एक कान की बाली लेकर भाग गया।
वारदात के बाद महिला ने शोर मचाया। महिला सतवंत कौर अपने पति के साथ रहती है। वारदात के समय वह घर पर पति का इंतजार कर रही थी। छीनी गई बाली करीब आधा तोले की बताई जा रही है। महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास से CCTV फुटेज खंगाल रही है।
गेट बंद करने लगी तो युवक ने झपटा मारा
सतवंत कौर ने बताया कि कल शाम करीब 6 बजे वह घर के गेट से अंदर आ रही थी। इसी दौरान बाइक पर 2 युवक वहां पहुंचे। एक युवक बाइक स्टार्ट करके घर से थोड़ा आगे बैठा रहा, जबकि दूसरा उसके पास आया। महिला ने गेट बंद करने की कोशिश की तो युवकों ने उसे दरवाजा बंद नहीं करने दिया।
इसके बाद एक युवक ने अचानक उसके कान की बाली पकड़ ली और झपट्टा मारकर छीनने लगा। बाली खींचने से उनको दर्द हुआ, तो उन्होंने उसके मुंह पर थप्पड़ मारा दिया, लेकिन युवक बाली लेकर भाग गया। महिला ने शोर मचाया, मगर आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
महिला बोली- सामने आए तो पहचान सकती हूं
बताया कि वारदात करने वाले दोनों युवक बाइक पर आए थे। एक युवक बाइक लेकर घर के बाहर खड़ा था, जबकि दूसरा घर के अंदर की तरफ आया और बाली छीनकर भागा। वह आरोपियों को सामने आने पर पहचान सकती हैं। ध्यान सिंह ने बताया कि वे पहले टेलरिंग का काम करते थे। उनका एक बेटा पंजाब और दूसरा यूरोप में रहता है।
पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही
घटना की सूचना मिलने के बाद पिहोवा सिटी थाना SHO सुनील वत्स मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देख रही है, ताकि बाइक और आरोपियों की पहचान की जा सके। वारदात के समय आरोपी किस रास्ते से आए और किस तरफ फरार हुए, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।