- लाडो लक्ष्मी की 13वीं किस्त जारी
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में 52 लाख लोगों के खातों में धनतेरस के दिन पैसा आया है। सरकार ने कुल 4470 करोड़ 77 लाख रुपए जारी किए। ये रकम प्रदेश सरकार की अलग-अलग 21 सामाजिक योजनाओं की है।
इनमें बुढ़ापा-विधवा व बेसहारा पेंशन शामिल है। इसके अलावा लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख 59 हजार महिलाओं के खाते में पैसे गए हैं। योजना में महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए मिलते हैं।
सीएम नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास से योजनाओं की ये राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की। हर महीने इन योजनाओं का पैसा 10 तारीख को मिलता है, जबकि इस बार 4 दिन पहले ही खातों में ट्रांसफर किया गया।
लाडो लक्ष्मी योजना की 13वीं किस्त जारी
-10.59 लाख महिलाओं के खातों में 222.52 करोड़ रुपए डाले। -अब तक 13 किस्तों में 2,689.15 करोड़ रुपए जारी। -दूसरे चरण में वार्षिक आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपए की है।
पेंशन और गैस सब्सिडी
-5 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35.26 लाख लाभार्थियों को 1,135 करोड़ रुपए दिए। -हर घर-हर गृहिणी योजना में 6.05 लाख महिलाओं को सितंबर की 24.25 करोड़ रुपए की गैस सब्सिडी जारी। -इस योजना में अब तक 404.46 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं।
दयालु योजना में 202.99 करोड़ रुपए
-5,429 परिवारों को आर्थिक सहायता दी। -योजना के तहत अब तक 3,682.83 करोड़ रुपए जारी हुए हैं।
सरकार ने ये बजट भी जारी किया
गांव-शहरों के विकास के लिए बजट
– गांवों के विकास के लिए राज्य वित्त आयोग से 22 जिला परिषदों, 143 पंचायत समितियों और 6,230 ग्राम पंचायतों को 1,158 करोड़ रुपए जारी। – शहरों के विकास के लिए नगरपालिकाओं को 1,727.80 करोड़ रुपए दिए।
कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया
– कर्मचारियों का DA और पेंशनर्स का DR 60% से बढ़ाकर 63% किया। – बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। – 2.78 लाख नियमित कर्मचारियों और 2.60 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।
मधुमक्खी पालकों को बीमा सुरक्षा
– मधुमक्खी पालन को मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल किया। – प्रति कॉलोनी और बॉक्स 50 रुपए प्रीमियम देना होगा। – अधिकतम 6.25 लाख रुपए तक बीमा क्लेम मिलेगा। – शहद का संरक्षित मूल्य 120 रुपए प्रति किलो तय किया।
धान खरीद: 9,880 करोड़ रुपए का भुगतान
– प्रदेश की 278 मंडियों में 29 सितंबर से धान की खरीद जारी। – 5 नवंबर तक 48 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 43 लाख मीट्रिक टन की खरीद हुई। – 2.88 लाख किसानों को अब तक 9,880 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।