August 6, 2026
6 aug 11
  • 2 की हालत गंभीर, रोहतक PGI रेफर

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के दादरी शहर में थाने के सामने अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस दौरान 6 लोगों को गोलियां लगी हैं। जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। उन्हें रोहतक PGI रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि सिटी थाने के ठीक सामने दो पक्ष आमने-सामने आ गए। ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की गूंज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस इसे गैंगवार मान रही है।

पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जबकि गोलीबारी की वजह की जांच जारी है। घटना की सूचना मिलते ही DSP कप्तान सिंह और DSP मुख्यालय धीरज कुमार सिविल अस्पताल पहुंचे।