May 18, 2024

हरियाणा यमुना नदी पर अप स्ट्रीम बांध बनाएगा। इसके लिए हथिनी कुंड बैराज से 500 मीटर पीछे जगह का सर्वे किया जा चुका है।

इस अहम योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जल्द ही हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू मीटिंग करेंगे। हरियाणा CM ने खुद इस योजना की पुष्टि की है।

सीएम ने बताया है कि राज्य सरकार यमुनानगर जिले में हथिनी कुंड बैराज के पीछे एक बांध बनाने के प्रस्ताव पर सक्रिय रूप से विचार कर रही है।

हरियाणा-हिमाचल मिलकर यदि इस बांध परियोजना पर काम करते हैं तो दोनों राज्यों को काफी फायदा होगा।

बांध के निर्माण से सिंचाई की दिक्कत दूर, जलस्तर में सुधार और बाढ़ का पानी दिल्ली, यूपी व प्रदेश के जिलों में तबाही नहीं मचाएगा।

मानसून सीजन को छोड़कर पूरे साल यमुना नदी में पानी की कमी रहती। लाखों क्यूसेक पानी बरसाती मौसम में तबाही मचाता हुआ दिल्ली से आगे निकल जाता है।

बांध को सरकार हरियाणा बजट में शामिल कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *