May 18, 2024

हरियाणा के करनाल ज़िले में बाढ़ से हालात काफी खराब हैं। यमुना उफान पर बह रही है। नबीपुर और खराजपुर में यमुना का कटाव जारी है।

लालूपुरा में अभी तक कटाव नियंत्रण में है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में बीमारियों से निपटने के मेडिकल टीमें पहुंच रही हैं।

बाढ़ से जो लोग बेघर हुए हैं, वे भी सरकार से दोबारा मकान बनाने को लेकर मुआवजा मिलने की आस में बैठे हैं।

भले ही यमुना में पानी का लेवल थोड़ा कम हो गया हो, लेकिन उतरता पानी ही सबसे ज्यादा खतरनाक है।

क्योंकि घटता पानी ही स्पीड अप होता है और नीचे-नीचे से कटाव करता है, जिसके बाद खेतो की जमीन यमुना में समाती चली जाती है।

यही स्थिति नबीपुर और खराजपुर में है। जबरदस्त कटाव के बीच प्रशासन के इंतजाम भी बढ़ते जा रहे हैं।

डंपर के माध्यम से काला पत्थर भेजा जा रहा है, ताकि कटाव को किसी तरह से रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *