May 19, 2024

हरियाणा के अंबाला जिले में विवाहिता ने अपने देवर पर ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। बात न करने पर आरोपी जान देने की धमकी देता था।

यही नहीं, जब भी वह घर से बाहर निकलती थी तो पीछा करता था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी शिकायत में बराड़ा निवासी महिला ने बताया कि उसकी 15 साल पहले शादी हुई थी।

उसके 2 बच्चे भी हैं। उसका चाचा ससुर का लड़का सुनील कुमार पीछे कई सालों से ब्लैकमेल कर रहा है।

पीड़िता ने बताया कि सुनील कुमार कई सालों से ब्लैकमेल करता आ रहा है। उससे बात न करने पर अपनी जान देने और जान से मारने की धमकी देता था।

उसने आरोपी को कई बार समझाया भी था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

आरोपी ने कई बार दबाव बना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह शादी करने का दबाव बनाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *