May 17, 2024

हरियाणा में मौसम का उतार-चढ़ाव 15 जून तक बना रहेगा। आज 9 जिलों में हरियाणा में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और 13 जिलों में गर्मी के तल्ख तेवर दिखाई दे सकते हैं।

न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। ऐसे में अधिकतम तापमान के भी 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है।

रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग ने जिन जिलों में बूंदाबांदी की संभावनाएं दर्शाई है, उनमें 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो सिर्फ सिरसा जिले में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज सोनीपत, पानीपत, पंचकूला, रोहतक, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में मौसम बदलने के साथ ही गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

शनिवार को कुछ हिस्सों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट जरूर देखने को मिली थी। जबकि रविवार की रात एक बार फिर पारा बढ़ा है।

हरियाणा के गुरुग्राम में सबसे अधिक 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। जबकि करनाल 24.4 डिग्री के साथ सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *