May 17, 2024

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जबलपुर में कहा, आपके साथ पिछले 18 साल से गलत हो रहा है। आपका इस्तेमाल हो रहा है।

आपका शोषण हो रहा है। धन-बल से जनादेश को कुचला जाता है।

पिछली बार आपने हमारी सरकार बनाई थी, लेकिन जोड़-तोड़ और पैसे से भाजपा के लोगों ने हमारी सरकार तोड़ी और अपनी बना ली। आपका कुछ फायदा होता तो समझ में आता।

प्रियंका ने सभा में आगे कहा, इन्होंने महाकाल को नहीं छोड़ा। एक पुजारी ने मुझे वीडियो भेजा। हवा से मूर्तियां उड़ रही हैं।

इन्होंने भगवान को भी नहीं छोड़ा। 225 महीनों की सरकार में इन्होंने 220 घोटाले किए हैं। तकरीबन हर महीने एक नया घोटाला किया है।

प्रियंका ने अपनी स्पीच की शुरुआत मां नर्मदा के जयकारे से की। कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस ने अब मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जबलपुर पहुंचीं और ग्वरीघाट पर 101 ब्राह्मणों के साथ करीब 20 मिनट तक मां नर्मदा की पूजा-आरती की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *