May 17, 2024

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पिपली अनाज मंडी में आज सूरजमुखी को लेकर ‘MSP दिलाओ-किसान बचाओ रैली’ हो रही है।

रैली में हरियाणा के अलावा राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड और यूपी से हजारों की संख्या में किसान पहुंचे है।

इस मौके किसान नेताओं ने कहा कि सूरजमुखी पर MSP मांग रहे गुरनाम चढ़ूनी और उनके समर्थक किसानों पर लाठियां बरसाई गई। ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अब ये लड़ाई सूरजमुखी और कमल के फूल (BJP का चुनाव चिन्ह) की है। दोपहर में किसान MSP पर बड़े आंदोलन का ऐलान करेंगे।

रैली में राकेश टिकैत भी आ रहे हैं। पहले पुलिस किसानों को रोक रही थी लेकिन टिकैत की चेतावनी के बाद पुलिस पीछे हट गई।

पहलवान बजरंग पूनिया भी यहां आए। यहां बजरंग पूनिया ने कहा-”पहले किसान UP में घटना के जिम्मेदार अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ लड़ रहे थे।

हम बृजभूषण के खिलाफ लड़ रहे हैं। किसी पर एक्शन नहीं हुआ। किसानों काे सड़क पर खड़े देखकर दुख होता है।

हम भी ऐसे ही परिवारों से हैं। हम जितने भी खिलाड़ी हैं, हम आपके साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *