May 17, 2024

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पिपली अनाज मंडी में आज सूरजमुखी को लेकर ‘MSP दिलाओ-किसान बचाओ रैली’ हो रही है। रैली में हरियाणा के अलावा राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड और यूपी से हजारों की संख्या में किसान पहुंचे है।

रैली में राकेश टिकैत ने कहा-”किसानों ने MSP पर आवाज उठाई और उन्हें लाठियां मिली। सवाल सिर्फ एक फसल पर MSP का नहीं है।

सरकार रेट घोषित करती हैं लेकिन उस पर खरीद नहीं करती। MSP गारंटी कानून होना चाहिए। आने वाले समय में इस कानून के लिए आंदोलन होंगे। देश में कलम-कैमरे पर बंदूक का पहरा है।

चढ़ूनी की गलती सिर्फ इतनी थी कि MSP मांगी। हरियाणा सरकार किसानों को जल्द रिहा करे। कोई भी किसानों के आंदोलन को लाठियों से नहीं दबा सकता।

एक किसान पर लाठी पड़ेगी तो पूरे देश का किसान इकट्‌ठा होगा। जो भी यहां कमेटी फैसला लेगी, संयुक्त किसान मोर्चा उनका साथ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *