May 17, 2024

पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के कुशल मार्गदर्शन एवम उचित दिशा-निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अवैध नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के दौरान 12 जनवरी 2023 को सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पड़ाव क्षेत्र गावँ शाहपुर ओवरब्रिज के पास से छापेमारी के दौरान आरोपी श्रीनन्दन साहनी उर्फ नन्दन साहनी निवासी गावँ महेन्दवाड़ा जिला सीतामड़ी बिहार को 03 किलोग्राम अफीम सहित एवम रणधीर कुमार साहनी पुत्र राज कुमार साहनी निवासी गावँ हरशेर जिला मुजफ्फरनगर बिहार को 500 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मुकदमा नम्बर 19 दिनांक 12 जनवरी 2023 एन0डी0पी0एस0 एक्ट की धारा 18/61/85 के अन्र्तगत दर्ज किया गया।
दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेेश कर रिमाण्ड की मांग की जाएगी।
12 जनवरी 2023 को सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी बिहार से अफीम लाकर अम्बाला में सप्लाई करने का कार्य करते हैं और आज 12 जनवरी 2023 को ग्राहकों को अफीम सप्लाई करने के लिए थाना पड़ाव क्षेत्र गावँ शाहपुर ओवरब्रिज के पास खड़े हैं यदि छापेमारी की जाए तो उनको काबू किया जा सकता है। सूचना के आधार पर सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पड़ाव क्षेत्र गावँ शाहपुर ओवरब्रिज के पास छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मुखबर खास ने इसारा करके बतलाया कि वो सामने खड़े दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली जाए। विधिपूर्वक तलाशी लेने पर आरोपी श्रीनन्दन साहनी उर्फ नन्दन साहनी के पीठू बैग से 03 किलो अफीम व आरोपी रणधीर कुमार साहनी के पीठू बैग से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान आरोपी श्रीनन्दन साहनी उर्फ नन्दन साहनी पुत्र धारीछन साहनी निवासी गावँ महेन्दवाड़ा जिला सीतामड़ी बिहार व रणधीर कुमार साहनी पुत्र राज कुमार साहनी निवासी गावँ हरशेर जिला मुजफ्फरनगर बिहार के रूप् में हुई। दानों आरोपियों को कुल 03 किलो 500 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया।
आरोपियों का अपराधिक रिकार्ड
दोनों आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड बारे पता लगाने के लिए उनके पैतृक गावँ से सम्बन्धित पुलिस थाना से पता लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *