April 19, 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि किसी भी विश्वविद्यालय में किसी संस्था को कार्यक्रम करने की अनुमति देना विश्वविद्यालय के कुलपति के अधिकार क्षेत्र में है। यह बात उन्होंने हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान इनसो को मदवि में कार्यक्रम करने पर किये गए प्रश्न का जवाब देते हुए कही। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने 17 अक्टूबर 2017 को निर्धारित शुल्क लेकर इंटक को कार्यक्रम करने की अनुमति दी थी। इसके अलावा इसी वर्ष में एनएसयूआई को कार्यक्रम करने की अनुमति दी थी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने निर्धारित नियमो के तहत किसी भी संस्था से निर्धारित शुल्क लेकर कार्यक्रम करने की अनुमति दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *