April 26, 2024

गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर आज महेशनगर क्षेत्र से गिहारा समाज के सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा। सभी ने मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया और उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की।

गृह मंत्री विज ने पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत पार्टी के पटके पहनाकर किया। उन्होंने पार्टी के साथ जुड़े कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भविष्य में बेहतर कार्य करें। इस अवसर पर भाजपा महेशनगर मंडल अध्यक्ष अजय पराशर, महासचिव श्याम सुंदर अरोड़ा, एससी मोर्चा प्रधान विशाल टांगरी, अध्यक्ष राजीव डिम्पल, सुरेंद्र तिवारी एवं अन्य मौजूद रहे। अध्यक्ष विशाल टांगरी ने बताया कि पार्टी में गिहारा समाज से सुधीर डिम्पी, मुकेश, प्रमोद, राम किशोर, किशन, विनोद, रिंकू, आशुतोष, धीरज, देशराज, नरज, राजेश, कमलेश, मनोज, पंकज, नीरज, सतीश, आशीष, शशि, सुशील, अशोक, सूर्या, विनोद, राज कुमार, होरी लाल, सुनील, अशोक, मनोज, राम कुमार, विनोद एवं अन्य ने भाजपा का दामन थामा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *