May 3, 2024
manoharLAL khattar AICTE
महिला विकास निगम के माध्यम से ऋण लेने वाले पात्रों को सरकार ने विशेष छूट दी है। उन्होंने बताया कि महिला विकास निगम के ऋणियों के लिए ब्याज माफी योजना जो पहले 1 जून, 2022 तक थी उसे अब 1 दिसंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।
ब्याज माफी ऋण योजना का लाभ केवल उन्हीं ऋणियों को मिलेगा जिनकी ऋण राशि 31 मार्च, 2019 को अतिदेय होगी।  ऋण खाते में बकाया मूलधन राशि की पूर्ण अदायगी एकमुश्त या किस्तों में 2 दिसंबर, 2021 से 1 दिसंबर, 2022 तक,  ब्याज माफी का लाभ केवल समस्त बकाया मूलधन राशि की अदायगी पर ही दिया जाएगा।
इस स्कीम की समय सीमा को 1 दिसंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।  तदोपरान्त स्कीम की समय सीमा बढ़ाने बारे में किसी भी प्रकार का अनुरोध मान्य नहीं होगा। उन्होंने बताया कि योजना के लाभार्थी कम से कम एक वर्ष के अन्तराल के बाद ही भविष्य में एक और ऋण ले सकते हैं।
सभी ऋण के उत्तराधिकारियों/ जमानतदारों का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की इस अनूठी योजना का लाभ उठाएं और अपने समस्त बकाया पड़े मूलधन ऋण की  1 दिसंबर, 2022 तक अदायगी कर शत प्रतिशत ब्याज माफ़ी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी ऋणियों से अपील करते हुए कहा कि ब्याज माफी योजना का समय रहते लाभ लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *