May 21, 2024

तीन अन्य मामलों में भी चार आरोपियों से 35 बोतल अवैध शराब बरामद, पुुलिस अधीक्षक, अम्बाला के निर्देशानुसार अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एन्टी-नारकोटिक-सैल अम्बाला के पुलिस दल की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरूद्ध अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 14 नवम्बर 2022 को थाना पड़ाव क्षेत्र नजदीक रेलवे फाटक अम्बाला छावनी से अवैध शराब की तस्करी के मामले में एन्टी-नारकोटिक-सैल अम्बाला के पुलिस दल ने उप-निरीक्षक विरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी रविन्द्र कुमार उर्फ बिटटू निवासी दूधला मण्डी थाना पड़ाव को 651 बोतल (कुल 53 पेटी जिनमें 30 पेटी पव्वे, 23 पेटी बोतल) अवैध देसी शराब ताजा माल्टा व मस्ती माल्टा सहित गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त इस अभियान के दौरान अम्बाला पुलिस ने 14 नवम्बर 2022 को कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र तोपखाना बाजार से आरोपी रवि कुमार व सुमीत कुमार वासीयान तोपखाना बाजार अम्बाला छावनी को 14 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया।

इसी दौरान थाना अम्बाला शहर क्षेत्र गुरूद्वारा श्री मंजीसाहब अम्बाला शहर के पास से आरोपी रामचन्द निवासी मनमोहन नगर अम्बाला शहर को 40 पव्वे (10 बोतल) अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया।

एक अन्य मामले में थाना अम्बाला शहर क्षेत्र पटेल रोड़ काजीवाड़ा अम्बाला शहर से आरोपी गुलशन कुमार निवासी पटेल रोड़ काजीवाड़ा अम्बाला शहर को (11 बोतल) अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया। यह अभियान जारी है।

अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 14 नवम्बर 2022 को अम्बाला पुलिस ने 04 मामले दर्ज कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे 686 बोतल अवैध शराब बरामद की। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *