May 18, 2024

बहादुरगढ़ नगर परिषद चेयर पर्सन चुनाव में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने भाजपा पर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप अधिकारियों पर जानबूझकर लोगों के वोट एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने के आरोप लगाए हैं। लोग चुनाव के दिन मतदान करने के लिए भटकते रहे। इसीलिए बहादुरगढ़ में 59 प्रतिशत मतदान हुआ। इसे धांधली बताकर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही है। नफे सिंह राठी का कहना है कि अधिकारियों पर भाजपा द्वारा दबाव बनाया गया कि मतदान प्रक्रिया को धीमा किया जाए और शहर के लोगों की वोट एक वार्ड से दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर दी जाए। इसीलिए बहादुरगढ़ में मतदान महज 59 प्रतिशत हुआ है।

क्योंकि लोग मतदान केंद्रों पर वोट डालने गए। लेकिन उनकी वोट किसी दूसरे मतदान केंद्र पर शिफ्ट की जा चुकी थी। बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयर पर्सन पद के चुनाव में दूसरे स्थान पर रही इनेलो उम्मीदवार मोनिका राठी के ससुर इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी इसे लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पूरी मशीनरी को प्रचार में लगा दिया। भाजपा ने षड्यंत्र के तहत वोटों का स्थानांतरण किया और धीमी गति से मतदान कराया जिस कारण मतदाता सारा दिन अपने वोट को ढूंढने के लिए भटकते रहे।

जहां विधानसभा चुनाव में बहादुरगढ़ में 70% के लगभग मतदान हुआ था। वही निकाय चुनाव में महज 59% ही मतदान हो पाया। जबकि निकाय चुनाव में चेयर पर्सन के साथ-साथ पार्षद पद के चुनाव भी थे। जिसमें स्वयं पार्षद मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाते हैं। इनेलो को हराने के लिए स्थानीय प्रशासन भी सरकारी दबाव में नजर आया और उम्मीदवारों को बूथ पर जाने से रोका गया। इतना ही नहीं स्वयं नफे सिंह राठी को भी नजर बंद करने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *