October 8, 2026
8 oct 4
  • करनाल में नेताओं को सड़क पर घसीटा

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हरियाणा में भी कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। पंचकूला, गुरुग्राम समेत 9 जिलों में यह प्रदर्शन चल रहा है। फरीदाबाद में विरोध प्रदर्शन के दौरान बल्लभगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं पराग शर्मा और दो महिला वर्करों के बीच ही जमकर थप्पड़ चल गए। इसका एक वीडियो सामने आया है। महिला प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी और जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक के सामने ये झगड़ा हुआ।

इससे पहले सुबह पंचकूला हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। विरोध में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने सड़क पर ही बैठ गए।

उधर, करनाल में बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश वैध और यूथ के जिला अध्यक्ष रजत लाठर को पुलिस ने घसीटकर वाहनों में बैठाया और थाने ले गई। कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम/सीपीआई) भी इस प्रदर्शन में शामिल है।