October 7, 2026
7 oct 17
  • CNG-इलेक्ट्रिक बसों को मिलेगा प्रवेश

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर 2026 से बसों के प्रवेश को लेकर नए नियम लागू होंगे। इसके तहत दिल्ली में केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-VI मानक वाली डीजल बसों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। आरटीए सोनीपत ने बस मालिकों, परिवहन संचालकों, टूर ऑपरेटरों और स्कूल-शिक्षण संस्थानों से समय रहते जरूरी तैयारियां पूरी करने की अपील की है।

जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण सोनीपत सुभाष चन्द्र ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देश संख्या 93, दिनांक 3 जून 2025 के अनुसार 1 नवंबर से दिल्ली में केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-VI मानक वाली डीजल बसों को प्रवेश मिलेगा। बीएस-VI से नीचे के उत्सर्जन मानक वाली डीजल बसों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

टूरिस्ट और स्कूल बसें भी दायरे में