September 3, 2026
3 sep 13
  • अनिरुद्ध यादव HSIIDC के एएमडी बने, ऐलनाबाद, पिहोवा-उचाना में नए SDM तैनात

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तुरंत प्रभाव से 6 आईएएस (IAS) और 6 एचसीएस (HCS) अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। कई उपमंडलों में नए एसडीएम (SDM) तैनात किए गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

IAS अनिरुद्ध यादव वर्तमान में एसडीएम (नारनौल) और उप सीईओ/उप एमडी (हरियाणा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब) को अब HSIIDC का अतिरिक्त प्रबंध निदेशक (AMD) तथा ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट (गुरुग्राम) का सीईओ बनाया गया है।

अदिति सिंघानिया सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), गुरुग्राम को एसडीएम, ऐलनाबाद लगाया है। राहुल कंवारिया को सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), अंबाला से एसडीएम, पेहोवा लगाया है।

रुहानी को सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), रेवाड़ी से एसडीएम, फिरोजपुर झिरका और सुमन यादव को सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), यमुनानगर से एसडीएम, उचाना कलां लगाया है। योगेश दिलहोर को सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), सोनीपत से एसडीएम, डबवाली बनाया है।

एचसीएस (HCS) अधिकारियों के तबादले और जिम्मेदारी

  • विजेंद्र हुड्डा: सीईओ (जिला परिषद और DRDA, चरखी दादरी) को चरखी दादरी के जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।
  • वेद प्रकाश: एसडीएम, डबवाली से अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम (हिसार) नियुक्त किया है।
  • लक्ष्मी नारायण: एसडीएम, फिरोजपुर झिरका से संयुक्त निदेशक (प्रशासन), शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज (नल्हड़, नूंह) की जिम्मेदारी दी गई है।
  • रमित यादव: एसडीएम, उचाना कलां से संयुक्त निदेशक, हिपा (HIPA, गुरुग्राम) का कार्यभार सौंपा है
  • गुरविंदर सिंह: एसडीएम, पिहोवा से एसडीएम, नारनौल बनाया गया है।
  • पारस भगोरिया: एसडीएम, ऐलनाबाद से संयुक्त आयुक्त, नगर निगम (करनाल) की जिम्मेदारी दी गई है।