- PGI रोहतक रेफर, कॉलेज से बस स्टैंड जाते वक्त हादसा
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : रेवाड़ी में गुरुवार दोपहर सेक्टर-18 मोड़ पर ऑटो और कार की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार 12 छात्राएं घायल हो गई। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां तीन की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। एक्सीडेंट के बाद घटना स्थल पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
मौके पर मची चीख- पुकार
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर सेक्टर-18 महिला कॉलेज की छात्राएं कॉलेज से बस स्टैंड जाने के लिए ऑटो में सवार हुई। करीब 12 छात्राओं को लेकर चले ऑटो की टक्कर सेक्टर-18 मोड़ पर सामने से आ रही कार से हो गई। जिससे मौके पर चीख- पुकार मच गई। आसपास ने ऑटो में फंसी लड़कियों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया।