September 3, 2026
3 sep 12
  • पुलिस और बम स्क्वायड ने पहुंचकर संभाला मोर्चा

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : गुरुग्राम में नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस सनसनीखेज धमकी की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी दफ्तर से बाहर की तरफ दौड़े।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे नगर निगम परिसर को खाली करवाकर अपने नियंत्रण में ले लिया और हर कोने की सघन चेकिंग शुरू कर दी।