हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) नहीं लगवाने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस जल्द ही प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाकर वाहनों की नंबर प्लेट की जांच करेगी। निर्धारित मानकों के अनुरूप प्लेट नहीं मिलने, उससे छेड़छाड़ करने या नंबर छिपाने पर चालान किया जाएगा। पुलिस जागरूकता के साथ नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी करेगी।