September 22, 2026
7 aug 13
  • IAS प्रदीप दहिया की फिर गुरूग्राम वापसी, HRD में बेहरा की पोस्टिंग

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को IAS और HCS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का बड़ा आदेश जारी किया है। 24 IAS-HCS अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को रिक्त पदों पर लगाया गया है। आदेश 7 अगस्त 2026 को मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी किया गया।

IAS अनूपमा को अतिरिक्त मुख्य सचिव, युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी। उन्हें सामाजिक न्याय, SEWA और सिविल एविएशन विभाग के वर्तमान दायित्वों के साथ यह जिम्मेदारी दी गई है। IAS सीजी रजनी कांथन को वित्त विभाग के कमिश्नर एवं सचिव, केंद्रीय समिति ऑफ एग्जामिनेशन के सचिव तथा मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग के कमिश्नर एवं सचिव बनाए गए हैं।

IAS केएम मकरंद पांडुरंग को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के कमिश्नर एवं सचिव, माइंस एंड जियोलॉजी विभाग के कमिश्नर एवं सचिव तथा CEO, मेट्रोपॉलिटन पंचकूला डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाए गए हैं। IAS दुस्मंता कुमार बेहेरा को मानव संसाधन विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग के कमिश्नर एवं सचिव होंगे।

IAS पंकज को बनाया HPSC सचिव

IAS पंकज को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के सचिव तथा हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किए गए हैं। IAS राजीव रतन को कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय कार्य विभाग के सचिव, डायरेक्टर ट्रेनिंग (Ex-Officio), विजिलेंस हरियाणा के इंक्वायरी ऑफिसर और सप्लाइज एंड डिस्पोजल के डायरेक्टर जनरल की जिम्मेदारी संभालेंगे। IAS प्रभजोत सिंह अब ट्रांसपोर्ट कमिश्नर हरियाणा एवं परिवहन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। IAS हेमा शर्मा कमिश्नर, करनाल डिवीजन बनाई गई हैं।

पंचकूला में भी अहम बदलाव

IAS केएम मकरंद पांडुरंग के स्थान पर विवेक आर्य को पंचकूला में ADC-cum-District Citizen Resources Information Officer, CEO माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और CEO जिला परिषद/DRDA की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रदीप अहलावत-II, HCS (2016) की पोस्टिंग के आदेश बाद में जारी होंगे। सरकार ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए हैं।