- क्लर्क, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट की होगी सीधी भर्ती, 30 जुलाई से करें ऑनलाइन आवेदन
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय (SKAU) ने नॉन-टीचिंग और पैरा-मेडिकल कैडर के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना (Advertisement No. NT-01/2026 to 03/2026) जारी कर दी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कुल 60 पदों पर नियमित आधार (Regular Basis) पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत क्लर्क, स्टाफ नर्स और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 से यूनिवर्सिटी के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 (शाम 4:00 बजे तक) तय की गई है।
इनको मिलेगी आयु सीमा में छूट
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। हरियाणा के SC/ST/OBC/EWS और दिव्यांग अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी (अधिकतम आयु 52 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए)।
भती प्रक्रिया के लिए ऐसे करें आवेदन
यूनिवर्सिटी के आधिकारिक भर्ती पोर्टल https://recruitment.skau.ac.in/nonteaching/ पर जाएं। मोबाइल नंबर व परिवार पहचान पत्र (PPP) का उपयोग करके अपना रजिस्ट्रेशन करें। जनरेट हुए लॉग-इन ID और पासवर्ड से फॉर्म भरें व जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालें, हर पेज पर हस्ताक्षर (Sign) करें और हस्ताक्षर युक्त आवेदन पत्र की स्कैन कॉपी दोबारा पोर्टल पर अपलोड करें। साइन की हुई कॉपी अपलोड किए बिना फॉर्म अधूरा माना जाएगा और रद्द कर दिया जाएगा।