July 2, 2026
2 july 5
  • 8.77 लाख का फाइनल सबमिट

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन का 3 जुलाई अंतिम तिथि है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यार्थी ही पेपर में बैठ पाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू हो चुकी है
एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी सांझा करते हुए बताया कि सीईटी ग्रुप-डी के लिए अब तक कुल 11 लाख 21 हजार 889 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें से 8 लाख 77 हजार 784 अभ्यर्थियों ने फाइनल सबमिट भी कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपने फॉर्म को स्वयं भरें, फॉर्म भरने के बाद अच्छे से जांच करके ही फाइनल सबमिट करें।

3 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
बता दें कि सीईटी ग्रुप-डी के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून को शुरू हुए थे। अब अभ्यार्थी 3 जुलाई रात तक (रात 11:59 बजे तक) कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके अलावा फार्म में त्रुटि में सुधार करने के लिए 7 से 9 जुलाई तक का समय दिया गया है। इस अवधि के दौरान ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यार्थी ही सीईटी ग्रुप डी का एग्जाम दे पाएंगे।