- 26 को जारी होगी मेरिट लिस्ट
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा भर के कॉलेजों में स्नातक संकायों के प्रथम वर्ष में दाखिले के प्रक्रिया जारी है। वहीं इसके तहत 7 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए थे। जो पहले 31 मई तक अंतिम तिथि थी, जो बाद में 15 जुलाई तक बढ़ा दी। कॉलेज में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। अब 15 जुलाई तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थी एडमिशन के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 17 जून तक विद्यार्थी अपने आवेदन फार्म में ओटीपी आधारित एडिटिंग (संपादन) कर सकते हैं। वहीं 18 जून को आवेदकों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 22 जून तक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वैरिफिकशन कॉलेज द्वारा की जाएगी। इस दौरान अगर कोई आपत्ति या विसंगती मिलती है तो उसे ठीक करवाया जाएगा। 24 जून को सभी योग्य आवेदकों की लिस्ट जारी होगी।
26 जून को जारी होगी पहली प्रोविजनल मेरिट सूची
उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 26 जून को जारी की जाएगी और फाइनल मेरिट सूची 27 जून को जारी होगी। इस लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 28 जून से 1 जुलाई तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं। वहीं दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची 2 जुलाई को जारी होगी और फाइनल मेरिट सूची 3 जुलाई को जारी करेंगे। इसमें नाम आने वाले विद्यार्थी 4 से 7 जुलाई तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं।
9 जुलाई से शुरू होगी फिजिकल काउंसिलिंग
इसके बाद 9 जुलाई को बची हुई सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग होगी। वहीं 10 जुलाई को ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल रि-ओपन (दोबारा खोला जाएगा) किया जाएगा। 11 से 17 जुलाई तक 100 रुपए लेट फीस के साथ फिजिकल काउंसिलिंग की जाएगी। वहीं 18 से 24 जुलाई तक 100 रुपए लेट फीस के साथ प्रति दिन के हिसाब से 100 रुपए लेट फीस लेकर दाखिला लेने का मौका मिलेगा।