June 14, 2026
14 june 3
  • मरने से पहले का VIDEO सामने आया, बोलीं- भाई धमकी दे रहा

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हिमाचल के शिमला में रेवाड़ी की महिला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। महिला संजौली में सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल चलाती थीं। शनिवार शाम को स्कूल परिसर में ही उन्हें अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। महिला के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया है। संजौली थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मृतका की पहचान मनीषा मित्तल (41) के तौर पर हुई है। उनका रोहतक के रहने वाले भाई हिमांक मित्तल के साथ स्कूल को लेकर विवाद चल रहा था। मीनाक्षी की हत्या से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कह रही हैं कि हिमांक उन्हें मारने की धमकियां दे रहा है।

18 साल पहले हुई थी शादी, कोर्ट केस चल रहा

मनीषा की शादी 18 साल पहले रेवाड़ी के डॉ. सुभाष के साथ हुई थी। उनकी लगभग 17 साल की एक बेटी है। उनके पति रेवाड़ी के सिविल अस्पताल में कार्यरत हैं। मनीषा का अपने पति के साथ भी विवाद चल रहा था। रेवाड़ी की फैमिली कोर्ट में केस चल रहा है। पिछले करीब एक साल से मनीषा अपनी बेटी के साथ गोल्डन विला सोसाइटी स्थित अपने फ्लैट में रह रही थी, जबकि उनके पति सरकारी क्वार्टर में रह रहे हैं।

पति बोले- भाई ने प्रॉपर्टी विवाद में हत्या की

मनीषा के पति डॉ. सुभाष ने बताया कि मनीषा का रोहतक निवासी भाई हिमांक के साथ साल 2021 से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में शिमला कोर्ट में जून महीने के पहले हफ्ते में सुनवाई हुई थी, जिसके बाद से उन्हें धमकियां मिल रही थीं। भाई पहले भी कई बार मनीषा पर हमला कर चुका है। प्रॉपर्टी विवाद के चलते उनके भाई ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

SSP बोले- गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की

शिमला के SSP गौरव सिंह ने कहा- आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। उनकी तलाश के लिए अलग-अलग स्थानों पर रेड की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य जानकारियां भी जुटा रही है।