- 1 जुलाई से मिलेगा लाभ, 4 लाख से अधिक को फायदा
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 परसेंट की बढ़ोतरी की है। वित्त विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुधीर राजपाल लेटर जारी कर ये आदेश दिए।
बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा। इसका लाभ सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन लेने वाले कर्मचारियों, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को मिलेगा।
बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवंबर की सैलरी के साथ मिलेगा, जबकि पेंशनर्स को दिसंबर में मिलने वाली पेंशन में इसका लाभ दिया जाएगा। जुलाई से अक्टूबर तक के चार महीने का एरियर जनवरी 2027 में दिया जाएगा। प्रदेश के 4 लाख से अधिक कर्मचारी और पेंशनर्स इसके दायरे में आते हैं।
4 पॉइंट में समझिए बढ़ोतरी का पूरा फैसला
- 3% बढ़ा महंगाई भत्ता: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों का DA 60% से बढ़ाकर 63% कर दिया गया है। पेंशनर्स की DR भी 60% से बढ़ाकर 63% की गई है।
- 1 जुलाई से लागू: बढ़े हुए महंगाई भत्ते और राहत का लाभ 1 जुलाई 2026 से मिलेगा।
- नवंबर-दिसंबर में भुगतान: कर्मचारियों को बढ़ा हुआ DA नवंबर 2026 की सैलरी के साथ और पेंशनर्स को बढ़ी हुई DR दिसंबर 2026 की पेंशन के साथ मिलेगी।
- किन्हें मिलेगा लाभ: सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन लेने वाले हरियाणा सरकार के कर्मचारियों, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा।
4 महीने का एरियर जनवरी में मिलेगा
बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 का चार महीने का बकाया DA मिलेगा। इसका भुगतान जनवरी 2027 में एकमुश्त किया जाएगा।
वहीं, नवंबर 2026 की सैलरी में बढ़ी हुई दर के हिसाब से महंगाई भत्ता मिलेगा। पेंशनर्स को बढ़ी हुई महंगाई राहत (DR) दिसंबर 2026 में मिलने वाली पेंशन के साथ दी जाएगी।
DA और DR में क्या अंतर है:-
DA (Dearness Allowance): महंगाई के असर को कम करने के लिए सेवारत सरकारी कर्मचारियों को उनके मूल वेतन (Basic Pay) के आधार पर दिया जाने वाला भत्ता है।
DR (Dearness Relief): महंगाई से राहत देने के लिए पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को उनकी मूल पेंशन के आधार पर दी जाने वाली राशि है।