- 37 को बचाया गया, रेस्क्यू जारी
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, सुबह 9.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।
बिल्डिंग से अब तक 37 लोगों को बचाया जा चुका है। बेसमेंट से भी 3 लोगों का रेस्क्यू किया गया। कई लोगों की हालत गंभीर है, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों ने बिल्डिंग में लगी आग बुझाई। रेस्क्यू जारी है।
वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस बिल्डिंग में आग लगी वह 6 मंजिल की है। सुबह 8.51 बजे बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में आग भड़की थी। जब वहां का कांच फोड़ा गया तो बेसमेंट की तरफ आग फेल गई। यहां फ्लोरिस स्टे होटल संचालित होता था।
दिल्ली एलजी बोले- घटना से दुखी हूं
दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने कहा- मालवीय नगर के हौज रानी स्थित एक होटल में लगी भीषण आग की घटना से मैं बेहद दुखी हूं। पुलिस, नागरिक प्रशासन और अग्निशमन बचाव दल इस समय घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत कार्य चला रहे हैं। अधिकारियों से बात की गई है और उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे इस दुखद घटना में तत्काल चिकित्सा सहायता, राहत और गहन जाँच सुनिश्चित करें।
एसडीए बोले- 4 लोगों की मौत की जानकारी मिली
मालवीय नगर आग की घटना पर SDM जितेंद्र कुमार ने कहा- अभी सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। घटनास्थल से 4 शव बरामद किए गए हैं और उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। वहां से प्रभावित लोगों की स्थिति के बारे में पुष्टि मिल गई है और अन्य लोगों को भी साथ लाया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करना जरूरी है। मैं संबंधित विभाग को भी निर्देश दूंगा कि वे यह तय करें कि उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो, जो अवैध रूप से ऐसी गतिविधियां कर रहे हैं और अनुमति की आड़ में अपना काम चला रहे हैं।