October 31, 2026
31 oct 8
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे और निवेश पर चर्चा संभव

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा सरकार ने 3 जून को कैबिनेट की बैठक बुलाई है जिसमें कई प्रपोजल रखे जाएंगे। हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पूरी कैबिनेट और सीनियर अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसको लेकर आधाकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। बैठक का एजेंडा अभी जारी होना है।

निवेश को लेकर आ सकता है प्रस्ताव कैबिनेट में

माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में निवेश को लेकर कोई प्रस्ताव आ सकता है या फिर इस विषय पर चर्चा संभव है क्योंकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसी सप्ताह गुजरात के दो दिवसीय दौरे से लौटे हैं।

सरकार की तरफ से जारी की जानकारी अनुसार गुजरात दौर पर गत बुधवार को गांधीनगर में निवेशकों के साथ वन टू वन बैठक हुई। इस दौरान जो एमओयू साइन हुआ है इसमें 25 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव शामिल हैं। इसके अलावा एग्रीकल्चर और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में 1400 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव शामिल है। साथ ही सेमिकंडक्टर क्षेत्र में 2900 करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी शामिल हुए हैं। इससे पहले सीएम के गुजरात दौरे के पहले दिन वहां निवेशकों के साथ 12000 करोड़ के एमओयू साइन किए गए थे।

अमित शाह के दौरे से पहले कैबिनेट बैठक की अहमियत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 नवंबर को हरियाणा आ रहे हैं। इस दौरान करनाल में पार्टी की प्रजातंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे और इसके बाद अंबाला में अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। माना जा रहा कि कैबिनेट में उनके दौरे संबंधी पहलुओं पर भी चर्चा होगी। उनके दौरे के लिहाज से भी कैबिनेट की बैठक को अहम माना जा रहा है।