- तुरंत जॉइनिंग के आदेश जारी
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग (DR&DM) ने राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों के पोस्टिंग और ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए हैं। हाल ही में कानूनगो और जिला राजस्व लेखाकार (DRA) के पद से प्रमोट होकर नायब तहसीलदार बने सभी 33 अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों में खाली पड़े पदों पर तैनात किया गया है। राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा (IAS) द्वारा 2 जून 2026 को जारी इस आदेश में सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।