May 4, 2026
4 may 9
  • चंडीगढ़ में बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से कूदा, विजिटर पास बनवाकर पहुंचा था

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय की 8वीं मंजिल से कूदकर एक कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय में तैनात पुलिस कर्मचारी और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस को भी बुलाया गया। डॉक्टरों की टीम ने घटनास्थल पर व्यक्ति की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को अस्पताल भिजवा दिया गया।

मृतक की पहचान पंचकूला के रहने वाले बलवंत सिंह के तौर पर हुई

मृतक की पहचान पंचकूला के रहने वाले बलवंत सिंह के तौर पर हुई है। वह बिजली निगम में कार्यरत था। सोमवार सुबह वह सचिवालय में विजिटर पास बनवाकर हरियाणा पावर जनरेशन कॉपोर्रेशन के कंट्रोलर ऑफ एकाउंट्स से मिलने गया था।