April 25, 2026
25 april 8
  • सरकार गिरने की आहट, पंजाब की राजनीति में हलचल तेज

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में जाने के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के सामाजिक कार्यकर्ता व नेता नवीन जयहिंद ने बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा है कि यह सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में पंजाब के करीब 28 विधायक भी आम आदमी पार्टी छोड़ सकते हैं। जयहिंद ने कहा कि पंजाब में मौजूदा सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं और जल्द ही बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल सकता है।

नवीन जयहिंद का नया खुलासा

नवीन जयहिंद ने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के कई विधायक लगातार उनके संपर्क में हैं और पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई और बड़े चेहरे पार्टी छोड़ सकते हैं। जयहिंद के मुताबिक, वह जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़े नामों और तथ्यों का खुलासा करेंगे।

सरकार टूटने की नौबत’ — जयहिंद का दावा

नवीन जयहिंद के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी के भीतर असंतोष चरम पर है और पार्टी के कई विधायक नेतृत्व से नाराज़ बताए जा रहे हैं। उनका दावा है कि अगर यह असंतोष खुलकर सामने आया तो सरकार गिरने जैसी स्थिति बन सकती है।

सांसदों के जाने पर कही बड़ी बात

जयहिंद ने विवादित बयान देते हुए कहा कि जो सांसद पार्टी छोड़कर गए हैं उनमें से कई के साथ पहले दुर्व्यवहार हुआ कई के साथ मारपीट भी हुई और दबाव बनाया गया। उन्होंने संकेत दिए कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे पार्टी के अंदर गंभीर खींचतान चल रही है।

जल्द करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

जयहिंद ने कहा कि वह इस पूरे मामले पर जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े खुलासे करेंगे। उनके इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

AAP को पहले ही लग चुका हैं बड़ा झटका

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा जब राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन नेताओं ने AAP नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाते हुए नया राजनीतिक रास्ता चुना।

छोड़ने में इन नेताओं में नाम शामिल हैं

राघव चड्ढा

संदीप पाठक

अशोक मित्तल

हरभजन सिंह

स्वाति मालीवाल

राजिंदर गुप्ता

विक्रमजीत सिंह साहनी

पंजाब की सियासत में मच सकता है बड़ा भूचाल

अब नवीन जयहिंद के 28 विधायकों वाले दावे ने पंजाब की राजनीति का तापमान और बढ़ा दिया है। अगर यह दावा सही साबित होता है तो राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।