September 20, 2026
25 april 7
  • कंपनी में करवाए इन्वेस्ट, अरबाज खान से करवाई प्रमोशन, 100 से ज्यादा लोग फंसाए

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में इन्वेस्टर्स के 100 करोड़ रुपए लेकर फरार हुई कंपनी के लीडर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कंपनी से जुड़े लीडर ने इन्वेस्टर्स को हर महीने 4-5 प्रतिशत ब्याज का लालच दिया था। लोग कंपनी के साथ जुड़ जाएं, इसलिए 2023 में एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान को भी प्रमोशन के लिए बुलाया गया था।

इस कपंनी ने रिटायर्ड फौजी और प्रॉपर्टी डीलर समेत 100 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया था। कंपनी के ठगे कई लोग रोजी-रोटी से मोहताज हो गए। आरोपी रामनिवास निवासी सेक्टर-27 सोनीपत का काम लोगों को स्कीम बताकर कंपनी के साथ जोड़ना था। उसने अपने साथी के साथ सेना से रिटायर्ड रामेश्वर दास निवासी सुल्तानपुर को कंपनी के साथ जोड़ा था।

लीडर ने करवाई संचालक से बात
रामेश्वर दास के मुताबिक, वह शिव कुमार निवासी बीड़ खैरी को जानता था। सितम्बर 2022 को शिव कुमार ने उसकी मुलाकात मेटा-एफ कंपनी के संचालक गौरव प्रताप से कारवाई थी। गौरव ने अपनी कंपनी में इन्वेस्टमेंट करवाने हर महीने 4 से 6 प्रतिशत तक का रिटर्न देने का आश्वसन दिया। उसने 10 हजार रुपए से कंपनी में शुरुआत की।

35 लाख रुपए करवाए इन्वेस्ट

उसने अक्टूबर 2023 तक करीब 1 लाख रुपए इन्वेस्ट करवाए। इस रकम पर उसे समय पर रिटर्न भी मिला। कुछ समय आरोपियों ने झांसा दिया कि उनकी कंपनी सरकारी ठेके लेगी और इंन्वेस्ट के बदले में काफी अच्छी रिटर्न देती है। इस तरह की बातों में फंसाकर आरोपियों ने करीब 35 लाख रुपए कंपनी में इन्वेस्ट करवा लिए और कंपनी पैसे लेकर भाग गई।

पहले शिव कुमार और राम निवास गिरफ्तार

इकोनॉमिक सेल के इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज कर उनकी टीम ने जांच करते हुए पहले आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर राम निवास को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 4 हजार रुपए बरामद कर उसे कोर्ट के ऑर्डर से जेल भेज दिया।