April 20, 2026
murder
झज्जर के एक गांव में एक पूर्व सैनिक की हत्या का मामला सामने आया है। पूर्व सैनिक सुरेश का खून से लथपथ शव गांव के ही शिव मंदिर के पास पड़ा हुआ मिला। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का
मौका-मुआयना करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। सुरेश के शरीर पर गहरे चोट के निशान पुलिस को मिले है।
मामला झज्जर के गांव बराहना का है। इस मामले में मृतक पूर्व सैनिक सुरेश के परिजनों ने पुलिस के सामने सुरेश की हत्या किए जाने की आशंका जताई है और इस मामले में गांव के ही चार लोगों पर हत्या को अंजाम दिए जाने का शक भी जताया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर भादस की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर पुलिस ने मृतक पूर्व सैनिक के शव का यहां नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *