April 20, 2024

भाजपा के साथ सत्तारूढ़ सहयोगी दल जननायक जनता पार्टी ने
जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रभारियों को नियुक्त किया है।

भिवानी जिले में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, हिसार में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, कैथल में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह तथा चेयरमैन एवं विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा, रोहतक में कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली, पानीपत में राज्य मंत्री अनूप धानक, पंचकुला में चेयरमैन एवं जेजेपी विधायक रामकरण काला और सुरजीत सौंढा बतौर जिला प्रभारी सदस्यता अभियान कार्यक्रम संभालेंगे।

जींद जिले में डॉ. केसी बांगड़ एवं विधायक जोगीराम सिहाग, यमुनानगर में विधायक ईश्वर सिंह तथा मोहसिन चौधरी, सोनीपत में विधायक अमरजीत ढांडा, फतेहाबाद में दिग्विजय सिंह चौटाला, करनाल में चेयरमैन राजदीप फौगाट, फरीदाबाद में अनंतराम तंवर, दादरी में राजेंद्र लितानी, नूंह में पूर्व मंत्री हर्ष कुमार एवं पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद को प्रभारी बनाया गया है।

अंबाला जिले में कुलदीप मुलतानी, कुरुक्षेत्र में बृज शर्मा, सिरसा में अशोक शेरवाल, सर्वजीत मसीतां व सुरेंद्र बेनीवाल, झज्जर में सुमित राणा, महेंद्रगढ़ में रामबीर पटौदी व महेश चौहान, रेवाड़ी में अनिता यादव व पूर्व विधायक गंगा राम, गुरुग्राम में रविंद्र सांगवान और पलवल में दिनेश डागर को जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *