May 3, 2024

भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा ने अपने संवादो में बताया कि मेरा 10 वर्षों का अनुभव रहा है युवा मोर्चा संगठन के लिए कार्य सीखने की पाठशाला है।

संगठन की रचनात्मक ढांचा कार्यों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को पदाशीन किया जाता है निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ता प्रदेश व देश का नेतृत्व करते हैं।

मेरे वर्ष के कार्यकाल में मोर्चा द्वारा अनेकों कार्यक्रम किए गए जिसमें तिरंगायात्रा व नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती की प्रशंसा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भी की है।

बीते कोरोना काल खंड में युवा मोर्चा के द्वारा किए कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने युवा मोर्चा में बीते अपने कार्यकाल का अनुभव साझा कर युवाओं को राष्ट्र प्रेम को प्रेरित किया।

साथ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुनीत जिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा यूक्रे न में फंसे भारतीयों को ऑपरेशन गंगा के तहत किए गए विश्व प्रशंसनीय कार्य के लिए मां भारती का ऋणी बताया। विश्व में भारत का लोहा माना और हमें संगठन के द्वारा आदेशित सभी कार्यों को निरंतर निस्वार्थ भाव के साथ करते रहना है।

उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष को आगामी प्रोग्रामों में युवा मोर्चा और भी जोश व नई ऊर्जाओं के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। आने वाली 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की जयंती पर 233 नए शक्ति केंद्र प्रमुख जुड़ें। नवमतदाता इस कार्यक्रम की सहभागिता निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *