April 28, 2024

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर आम नागरिकों व विद्यार्थियों के लिए 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता (गीता प्रश्रमाला) का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। हरियाणा, आसाम सहित अन्य प्रदेश के नागरिक और विद्यार्थी igmquiz.in पर पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में भागीदार बन सकते हैं। पंजीकरण के समय जो ओटीपी आएगा वही आपका पासवर्ड रहेगा तथा आपका फोन नम्बर लॉगिन आईडी रहेगा।

गीता प्रश्रमाला का शुभारंभ रविवार 26 नवंबर से होगा, जिसके तहत प्रतिदिन गीता, महाभारत, 48 कोस तीर्थ से संबंधित 5 प्रश्र पूछे जाएंगे। प्रतिभागियों को प्रश्न के ऑनलाइन जवाब देने होंगे। इन प्रतियोगिताओं में विजेताओं को नकद इनाम देकर पुरस्कृत व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्विज प्रतियोगिताएं सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जो भी आमजन व विद्यार्थी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है वे सरकार द्वारा जारी आदेशों की पालना अवश्य सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेकर आमजन व विद्यार्थी ना केवल अपने ज्ञान में वृद्धि का अवसर पाएंगे बल्कि उनके जीवन की बहुत सी समस्याओं का समाधान भी होगा। उन्होंने कहा कि आमजन व विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करें और अपने सभी मित्रों, धर्म प्रेमियों का भी रजिस्ट्रेशन करवाएं।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर नगद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र भी विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। भगवत गीता के ज्ञान को स्वीकार करते हुए, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 में भाग लें और जीतें महत्वपूर्ण पुरस्कार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *