November 7, 2026
air force show

वायु सेना की नंबर 5 स्क्वाड्रन “टस्कर्स” अपनी सेवा के पचहत्तरवें गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए 24 नवंबर, 2023 को वायु सेना स्टेशन, अंबाला में अपनी प्लेटिनम जुबली मनाएगी। 

टस्कर्स का उदय 02 नवंबर, 1948 को विंग कमांडर जेआरएस ‘डैनी‘ डेंट्रा के नेतृत्व में कानपुर में हुआ, जो बी-24 लिबरेटर भारी बमवर्षक विमान से सुसज्जित थे।

  समारोह में एयर मार्शल पीएम सिन्हा, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी वायु कमान के साथ-साथ स्क्वाड्रन में सेवा कर चुके सेवारत कर्मी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी व उनके परिजन भाग लेंगे।  स्क्वाड्रन के कमोडोर कमांडेंट एयर मार्शल तेजिंदर सिंह द्वारा एक विशेष ‘पोस्टल कवर‘ भी जारी किया जाएगा।

 इस अवसर पर, सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम, आकाशगंगा पैरा-डाइविंग टीम, राफेल और जगुआर विमान संरचनाओं का शानदार एयर डिस्पले आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *