May 2, 2024
महम के विधायक बलराज सिंह कुंडू ने अभय सिंह चौटाला और भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा डिप्टी सीएम बनाए जाने को लेकर कहा है, आज सत्ता में आने के लिए बड़ी-बड़ी बात कही जा रही है.. कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस की पहले सरकार रही है..
पहले उन्होंने पिछड़े और दबे कुचले  समाज से  क्यों उपमुख्यमंत्री नहीं बनाए.. वहीं उन्होंने लगातार निशाना साधते हुए कहा है कि अब जनता उनके झूठे और लुभावने सपनों से तंग आ चुकी है.. वहीं आगामी 20 नवंबर को होने वाली जींद में रैली में हरियाणा की राजनीति में नया बदलाव लाने को लेकर दावा किया है..
वहीं उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा है कि आज लोग भाजपा और जजपा  को प्रदेश से भागना चाहते हैं.. वहीं कांग्रेस के संगठन को लेकर उन्होंने कहा है कि आज हरियाणा में कांग्रेस के सभी नेता वे अपना वजूद और अपने बच्चों को मुख्यमंत्री बनाने के जुगाड़ में लगे हुए हैं.. उन्होंने प्रदेश के लोगों की कोई चिंता फिक्र नहीं है..
वहीं अरविंद केजरीवाल को भी एस वाई  एल के मुद्दे पर अपना निशाना बनाया और कहा की अरविंद केजरीवाल दोगली राजनीति कर रहे हैं.. पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और ऐसे में हरियाणा को उनके हक का पानी दिलवाने का काम केजरीवाल को करना चाहिए.. अरविंद केजरीवाल हरियाणा को हक का पानी दिलवाते हैं तो  सबसे पहले समर्थन  करने  वाले बलराज कुंडू होंगे..
वहीं उन्होंने कहा है कि पॉल्यूशन की समस्या पूरे देश में है और अगर पर्यावरण अच्छा नहीं है तो आने वाली पीढ़ी के लिए नुकसानदायक होगा.. वहीं उन्होंने कहा है कि पॉल्यूशन को लेकर राजनीति करने की वजह इसका समाधान करने की तरफ ध्यान देना चाहिए..
वहीं उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अनिल विज के आपसी तंज को लेकर कहा है यह दोनों का एक खेल है.. और इस खेल का पर्दाफाश करने को लेकर ही नई पार्टी बनाई है.. वही बलराज सिंह कुंडू  ने कहा है कि कांग्रेस, भाजपा और जजपा  के साथ कोई समझौता नहीं होगा..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *